Railway Group D Bharti 2026 भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे भारत देश के 10वीं एवं 12वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के कुल 22,000 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जो उम्मीदवार विभाग द्वारा निर्धारित योग्यता एवं पात्रता को पूरा करते हैं, वे सभी अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 से 09 मार्च 2026 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इस पोस्ट में रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन, पद विवरण, वर्गवार भर्ती, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 – संक्षिप्त विवरण

भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामग्रुप डी
कुल वैकेंसी22,000 पद
कैटेगरीरेलवे जॉब्स
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
कार्य क्षेत्रभारत
भाषाहिंदी
अनुभवआवश्यक नहीं
राष्ट्रीयताभारतीय
नियुक्ति प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं मेरिट सूची
आधिकारिक वेबसाइटindianrailways.gov.in

रेलवे ग्रुप डी की महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी तिथि – 27 दिसंबर 2025
  • आवेदन प्रारंभ तिथि – 31/01/2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 09/03/2026 (Extended)
  • प्रवेश पत्र – बाद में जारी
  • परीक्षा तिथि – जल्द अपडेट

रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 – पद विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की संख्या नीचे तालिका में दर्शाई गई है।

RRB Group D Various Posts In Level 1 Recruitment 2026 : Post Wise Vacancy Details

Post Name No. Of Post
Pointsman-B 5053
Assistant (Track Machine) 597
Assistant (Bridge) 600
Track Maintainer Gr. IV 11032
Assistant P-Way 300
Assistant (C&W) 1000
Assistant TRD 800
Assistant (S&T) 1509
Assistant Loco Shed (Electrical) 200
Assistant Operations (Electrical) 604
Assistant TL & AC 500

Railway Group D Zone / Category Wise Vacancy Details 2026

Railway Zone UR SC ST OBC EWS Total
Northern Railway (New Delhi) 1494 553 267 954 365 3633
Western Railway (Mumbai) 1163 407 186 798 288 2842
Central Railway (Mumbai) 914 318 171 407 202 2012
Northeast Frontier Railway (Guwahati) 715 265 137 480 183 1780
South East Central Railway (Bilaspur) 516 184 99 284 142 1225
West Central Railway (Jabalpur) 605 174 82 163 171 1195
Eastern Railway / Metro Kolkata 468 157 129 297 129 1180
North Eastern Railway (Gorakhpur) 531 168 106 268 104 1177
North Central Railway (Allahabad) 570 152 84 271 99 1176
Southern Railway (Chennai) 430 155 90 244 108 1027
South Central Railway (Secunderabad) 376 151 130 258 101 1016
East Central Railway (Hajipur) 405 148 59 266 98 976
North Western Railway (Jaipur) 483 150 47 185 101 966
South Eastern Railway (Kolkata) 364 158 84 245 104 955
East Coast Railway (Bhubaneswar) 324 137 57 196 91 805
South Western Railway (Hubli) 51 14 06 14 07 92

रेलवे ग्रुप डी आयु सीमा

आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आयु सीमा से जुड़ी पूर्ण, अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से उपलब्ध होगी, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य18 वर्ष30 वर्ष
ओबीसी18 वर्ष30 वर्ष
अनुसूचित जाति18 वर्ष30 वर्ष
अनुसूचित जनजाति18 वर्ष30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रेलवे ग्रुप डी शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI या Course Completed Act Apprenticeship वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • नेपाल / भूटान के नागरिक एवं भारत में स्थायी रूप से बसे अन्य पात्र अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं (नियम अनुसार)।

RRB Group D Exam के लिए तय की गई योग्यता एवं पात्रता की अतिरिक्त जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है। अभ्यर्थी इस विवरण को ध्यानपूर्वक देखकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे परीक्षा के लिए पात्र हैं या नहीं, तथा इसके आधार पर रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता10वीं
राष्ट्रीयताभारतीय
अनुभवनहीं
मूल निवासीभारत
आचरणअच्छा होना चाहिए
स्वास्थ्यशारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ
रोजगार पंजीयनरोजगार कार्यालय में पंजीकृत

रेलवे ग्रुप डी वेतनमान

ग्रुप डी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

मूल वेतन₹18,000 /- प्रति माह
डीए₹2,000 – ₹3,000
एचआरए₹1,400 – ₹4,300
इन-हैंड वेतन₹22,000 – ₹25,000

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शुल्क

सामान्य / ओबीसीएससी / एसटी
-500/-250

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर Create an Account / Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि अभ्यर्थी ने पहले से RRB (2024/2025) के किसी नोटिफिकेशन के लिए अकाउंट बनाया है, तो उसी User ID और Password से लॉगिन करें।
  • नया अभ्यर्थी पहले Create an Account करें, जिसमें निम्न विवरण भरना होगा:
    • नाम, पिता/माता का नाम (10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार)
    • जन्म तिथि
    • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
    • Aadhaar / DigiLocker से पहचान सत्यापन (अनुशंसित)
  • Account बन जाने के बाद लॉगिन करें और CEN No. 09/2025 (Level-1) का आवेदन फॉर्म भरें।
  • अभ्यर्थी को केवल एक ही RRB / Railway Zone का चयन करना होगा। एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी (Category), पोस्ट प्रेफरेंस आदि विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को Live Photo Capture करना अनिवार्य है तथा हस्ताक्षर (Running Handwriting में) अपलोड करना होगा।
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:
    • फोटो और हस्ताक्षर
    • 10वीं / ITI / Apprenticeship प्रमाणपत्र
    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से करें।
  • सभी विवरण जाँचने के बाद आवेदन फॉर्म को Final Submit करें।
  • अंत में सफलतापूर्वक सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • महत्वपूर्ण: आवेदन सबमिट करने के बाद, 05 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म में संशोधन किया जा सकता है। Create an Account में भरे गए विवरण और चुना गया RRB बदला नहीं जा सकता।

रेलवे ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Railway Group D Online Form सफलतापूर्वक भर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • मेरिट सूची
  • मेडिकल टेस्ट

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा है, उनके दस्तावेज़ों की जांच के बाद सभी वर्ग के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा

परीक्षा अवधि1 घंटा 30 मिनट
परीक्षा मोडऑनलाइन
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ
भाषाहिंदी / अंग्रेज़ी
ऋणात्मक अंकनहाँ

रेलवे ग्रुप डी सिलेबस

सिलेबस :- जो अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में भारतीय रेलवे द्वारा जारी किया गया लेटेस्ट RRB Group D सिलेबस देखकर पढ़ाई की योजना बनाकर तैयारी शुरू कर सकते हैं।

विषयकुल प्रश्नकुल अंक
सामान्य विज्ञान2525
अंकगणित2525
तर्कशक्ति3030
सामयिकी2020
कुल100100

रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • पता प्रमाण
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार पंजीयन
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Important Links