Latest update: 3 July 2026 - RRB Group D Vacancy Recruitment (CEN 09/2025) 2026 - Exam Date जारी जारी कर दिया गया है

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Centralised Employment Notification (CEN) No. 09/2025 के अंतर्गत 7वें वेतन आयोग के Pay Level-1 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Railway RRB Group D Vacancy Recruitment Online Form 2026 (CEN 09/2025)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन में Level-1 के कुल 22,195 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। यह CBT Exam 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Important Dates

  • Notification Released : 30 जनवरी 2026
  • Application Start Date : 31 जनवरी 2026
  • Last Date to Apply : 09 मार्च 2026
  • Fee Payment Last Date : 11 मार्च 2026
  • Application Correction Date : 12 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026
  • CBT Exam Date : 3 अगस्त - 21 अगस्त 2026

Application Fee

  • General / OBC / EWS : ₹ 500/-
  • SC / ST / PwBD / Female / Ex-Servicemen / Minorities / EBC : ₹ 250/-
  • Payment Mode : Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI

Age Limit (As on 01/01/2026)

  • Minimum Age : 18 Years
  • Maximum Age : 33 Years

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RRB Group D Vacancy Eligibility Criteria (योग्यता)

  • अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI या Course Completed Act Apprenticeship वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • नेपाल / भूटान के नागरिक एवं भारत में स्थायी रूप से बसे अन्य पात्र अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं (नियम अनुसार)।

RRB Group D Post Wise Vacancy Details (पोस्ट-वार पद विवरण)

Post Name Medical Standard Total Vacancies
Track Maintainer Grade-IV A-2 9,045
Helper / Assistant (Electrical) A-2 3,200
Helper / Assistant (Mechanical) A-2 2,900
Helper / Assistant (Signal & Telecommunication) A-2 1,800
Assistant Pointsman A-2 2,500
Hospital Assistant C-1 750
Total 22,195

RRB Zone & Category Wise Vacancy Details

Railway Zone UR SC ST OBC EWS Total
Northern Railway (New Delhi) 1494 553 267 954 365 3633
Western Railway (Mumbai) 1163 407 186 798 288 2842
Central Railway (Mumbai) 914 318 171 407 202 2012
Northeast Frontier Railway (Guwahati) 715 265 137 480 183 1780
South East Central Railway (Bilaspur) 516 184 99 284 142 1225
West Central Railway (Jabalpur) 605 174 82 163 171 1195
Eastern Railway / Metro Kolkata 468 157 129 297 129 1180
North Eastern Railway (Gorakhpur) 531 168 106 268 104 1177
North Central Railway (Allahabad) 570 152 84 271 99 1176
Southern Railway (Chennai) 430 155 90 244 108 1027
South Central Railway (Secunderabad) 376 151 130 258 101 1016
East Central Railway (Hajipur) 405 148 59 266 98 976
North Western Railway (Jaipur) 483 150 47 185 101 966
South Eastern Railway (Kolkata) 364 158 84 245 104 955
East Coast Railway (Bhubaneswar) 324 137 57 196 91 805
South Western Railway (Hubli) 51 14 06 14 07 92

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

  • Computer Based Test (CBT)
  • Physical Efficiency Test (PET)
  • Document Verification (DV)
  • Medical Examination

RRB Group D Exam Pattern

विषय प्रश्न अंक समय
सामान्य विज्ञान252590 मिनट
गणित2525
तर्क शक्ति3030
सामान्य जागरूकता2020
Total10010090 मिनट
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

RRB Group D Salary

Pay Level Basic Pay In-Hand Salary
Level-1 ₹ 18,000/- ₹ 30,000 – ₹ 32,000 (लगभग)

RRB Group D Vacancy Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर Create an Account / Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि अभ्यर्थी ने पहले से RRB (2024/2025) के किसी नोटिफिकेशन के लिए अकाउंट बनाया है, तो उसी User ID और Password से लॉगिन करें।
  • नया अभ्यर्थी पहले Create an Account करें, जिसमें निम्न विवरण भरना होगा:
    • नाम, पिता/माता का नाम (10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार)
    • जन्म तिथि
    • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
    • Aadhaar / DigiLocker से पहचान सत्यापन (अनुशंसित)
  • Account बन जाने के बाद लॉगिन करें और CEN No. 09/2025 (Level-1) का आवेदन फॉर्म भरें।
  • अभ्यर्थी को केवल एक ही RRB / Railway Zone का चयन करना होगा। एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी (Category), पोस्ट प्रेफरेंस आदि विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को Live Photo Capture करना अनिवार्य है तथा हस्ताक्षर (Running Handwriting में) अपलोड करना होगा।
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:
    • फोटो और हस्ताक्षर
    • 10वीं / ITI / Apprenticeship प्रमाणपत्र
    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से करें।
  • सभी विवरण जाँचने के बाद आवेदन फॉर्म को Final Submit करें।
  • अंत में सफलतापूर्वक सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन सबमिट करने के बाद, 05 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म में संशोधन किया जा सकता है। Create an Account में भरे गए विवरण और चुना गया RRB बदला नहीं जा सकता।

Important Link