UP Rojgar Mela 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यूपी रोजगार मेला आपके लिए बहुत ही अच्छा मौका है।

यूपी रोजगार मेला उत्तर प्रदेश सरकार और श्रम एवं सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

इस रोजगार मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों में निजी कंपनियाँ और संस्थान भाग लेते हैं, जहाँ अभ्यर्थियों का सीधा इंटरव्यू लेकर उन्हें जॉब ऑफर दिया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई पूरी जानकारी पढ़कर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

UP Rojgar Mela 2026

UP Rojgar Mela 2026: जिला वार रोजगार मेला तिथि, स्थान, योग्यता, रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से UP Rojgar Mela 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन राज्य उत्तर प्रदेश
आयोजक विभाग सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
न्यूनतम योग्यता 10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा / स्नातक
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष (कंपनी अनुसार अलग-अलग)
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया सीधा इंटरव्यू

यह रोजगार मेला प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी।

इस रोजगार मेले के माध्यम से उम्मीदवारों को एक ही स्थान पर सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

UP रोजगार मेला 2026 का उद्देश्य

  • प्रदेश में बेरोजगारी दर को कम करना
  • युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना
  • कंपनियों और अभ्यर्थियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना

UP Rojgar Mela 2026 के लिए पात्रता

  • अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
  • आयु सीमा 18 से 35 वर्ष

नोट: कुछ कंपनियों में आयु सीमा व योग्यता अलग हो सकती है।

कौन-कौन से अभ्यर्थी जरूर भाग लें

  • 10वीं / 12वीं / ITI पास युवा
  • फ्रेशर उम्मीदवार
  • प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थी
  • अपने जिले में रोजगार चाहने वाले युवा

संभावित जॉब प्रोफाइल

  • Office Assistant
  • Helper / Operator
  • Security Guard
  • Technician / ITI आधारित पद
  • Sales / Marketing Executive
  • Factory Worker

पद, कार्य स्थान और वेतन कंपनी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

जरूरी दस्तावेज

  • Resume / Bio Data
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि है तो)

रोजगार मेला का समय

सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

UP Rojgar Mela 2026 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  1. सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल पर जाएं – rojgaarsangam.up.gov.in
  2. नया पंजीकरण (New Registration) करें
  3. लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल अपडेट करें
  4. रोजगार मेला नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करें

रोजगार मेला स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हो सकती है।

जिला वार UP रोजगार मेला तिथि

जिला तिथि आयोजन स्थल
Pilibhit 19 August 2026 द ग्रेट आरपी मेमोरियल डिग्री कॉलेज, अमरिया, पीलीभीत
Sultanpur 19 August 2026 Jila sewayojan Karyalay Payagipur Sultanpur
Bhadohi 19 अगस्त 2026 Aurai Chini miil Gate National Highway Chitransh Palace Bhadohi
Banda 18 अगस्त 2026 क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बाँदा 
Ambedkar Nagar 18 अगस्त 2026 जिला सेवायोेजन कार्यालय‚ अम्बेडकरनगर )
Rampur 18 अगस्त 2026 श्री हीरालाल स्मारक महाविद्यालय मेंहदीपुर, रामपुर 
Raebareli 11 May 2026 जिला सेवायोजन कर्यालय
Etawah 11 May 2026 जिला सेवायोजन कर्यालय, पक्का तलब

💰 वेतन (Salary)

वेतनमान कंपनी, पद और योग्यता के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवार को सैलरी से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी।

नोट - UP रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो वह फर्जी है। केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

उत्तर प्रदेश भर्ती अलर्ट पाने के लिए ज्वाइन करेJoin Whatsapp Channel

Important Link Section

UP Rojgar Mela 2026 – FAQs

क्या UP रोजगार मेला फ्री है?

हाँ, रोजगार मेला में किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है।

क्या बाहर के जिले के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं?

हाँ, उत्तर प्रदेश का कोई भी पात्र उम्मीदवार रोजगार मेला में भाग ले सकता है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन प्रक्रिया सीधा इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी।

क्या फ्रेशर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

UP रोजगार मेला के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Official Source: सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं सेवायोजन पोर्टल