उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UPTET Exam उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक (Class 6-8) स्तर पर शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा होती है।

यानि जो उम्मीदवार भविष्य में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो उन्हें UPTET परीक्षा पास करना जरूरी है तभी वे नई आने वाली भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।

UPTET एक योग्यता परीक्षा है, इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को अर्हता प्रमाणपत्र (Certificate) मिलता है, जिसके आधार पर वे विभिन्न शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन कर सकते हैं।

UPTET 2026 – संक्षिप्त विवरण

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित होती है –
  • Paper 1: Primary Level (Class 1-5)
  • Paper 2: Upper Primary Level (Class 6-8)
उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा बोर्डUPESSC
परीक्षा का नामUPTET 2026
परीक्षा स्तरPrimary / Upper Primary
आवेदन मोडOnline
परीक्षा तिथि02, 03, 04 जुलाई 2026
स्थानउत्तर प्रदेश

UPTET Exam 2026 Important Dates

UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। नीचे महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया गया है
  • नोटिफिकेशन जारी – 20/03/2026
  • आवेदन शुरू – 27/03/2026
  • आवेदन अंतिम तिथि – 26/04/2026
  • सुधार अंतिम तिथि – 01/05/2026
  • एडमिट कार्ड – 30/06/2026
  • परीक्षा – 02, 03, 04 जुलाई 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लें।

आवेदन शुल्क

UPTET परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क category wise निर्धारित किया गया है:
वर्गशुल्क
General / OBC₹600 / ₹1200
SC / ST₹400 / ₹800

आयु सीमा

UPTET आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि इस अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। अधिकतम एज लिमिट ना होने से अधिक उम्र के उम्मीदवार भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – कोई सीमा नहीं

UPTET 2026 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

UPTET के लिए योग्यता उम्मीदवार के स्तर के अनुसार अलग-अलग होती है:

Primary Level (Class 1-5)

  • 12वीं पास (कम से कम 50% अंक)
  • D.El.Ed / BTC या समकक्ष प्रशिक्षण

Upper Primary Level (Class 6-8)

  • Graduation
  • B.Ed / BTC / D.El.Ed
उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

UPTET 2026 Exam Pattern & Syllabus

UPTET परीक्षा पूरी तरह से Objective (MCQ) आधारित होती है। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।

Paper 1 (Primary Level)

Child Development & Pedagogy – 30 प्रश्न
Hindi Language – 30 प्रश्न
English / Sanskrit – 30 प्रश्न
Mathematics – 30 प्रश्न
Environmental Studies – 30 प्रश्न

Paper 2 (Upper Primary Level)

Child Development & Pedagogy – 30 प्रश्न
Hindi Language – 30 प्रश्न
English / Sanskrit – 30 प्रश्न
Mathematics / Science या Social Science – 60 प्रश्न
  • दो पेपर होते हैं – Paper 1 और Paper 2
  • Paper 1: Class 1-5 (Primary)
  • Paper 2: Class 6-8 (Upper Primary)
  • दोनों पेपर में 150 प्रश्न होते हैं
  • समय – 2.5 घंटे
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं

UPTET 2026 Syllabus (संक्षेप में)

UPTET का सिलेबस मुख्य रूप से शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी विषयों पर आधारित होता है। इसमें शामिल विषय हैं:
  • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा
  • गणित
  • पर्यावरण अध्ययन (Primary)
  • विज्ञान / सामाजिक विज्ञान (Upper Primary)
सिलेबस का स्तर NCERT आधारित होता है।
  • Child Development & Pedagogy – 30 प्रश्न
  • Hindi Language – 30 प्रश्न
  • English / Sanskrit – 30 प्रश्न
  • Mathematics – 30 प्रश्न
  • Environmental Studies (Paper 1)
  • Science / Social Science (Paper 2)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UPTET में कोई अंतिम चयन नहीं होता, यह केवल एक योग्यता परीक्षा है।
  • उम्मीदवार को लिखित परीक्षा पास करनी होती है
  • पास होने पर TET Certificate दिया जाता है
  • इसके बाद उम्मीदवार शिक्षक भर्ती (जैसे Super TET) में आवेदन कर सकते हैं

UPTET पास करने के फायदे

  • सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन का मौका
  • Certificate lifetime वैध होता है
  • Teaching career के लिए जरूरी योग्यता

UPTET 2026 Online Form कैसे भरें? (How to Apply)

UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले उम्मीदवार UPTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

Step 2: New Registration करें

  • “New Registration” पर क्लिक करें
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें
  • Registration पूरा करने के बाद Registration Number और Password मिलेगा

👉 ध्यान दें: Registration Details को सुरक्षित रखें

Step 3: Login करके फॉर्म भरें

  • Registration Number और Password से Login करें
  • Application Form में अपनी जानकारी भरें
  • Personal Details, Address और Qualification भरें
  • Paper 1 / Paper 2 / Both का चयन करें

Step 4: फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

  • पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें
  • Signature upload करें
  • दिए गए size और format का ध्यान रखें

Step 5: Application Fee जमा करें

  • अपनी category के अनुसार फीस चुनें
  • Online payment करें (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI)

👉 ध्यान दें: Payment सफल होने के बाद ही फॉर्म पूरा माना जाएगा

Step 6: Final Submit करें

  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें
  • “Final Submit” पर क्लिक करें

👉 ध्यान दें: Final submit के बाद कोई सुधार नहीं किया जा सकता

Step 7: प्रिंट आउट निकालें

  • Application Form का प्रिंट निकाल लें
  • भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
  • भविष्य की असुविधा से बचने के लिए आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भरे।
  • फोटो और सिग्नेचर निश्चित फॉर्मेट, साइज में तथा स्पष्ट होना चाहिए। 
  • आवेदन समय से पहले करे, अंतिम तिथि को सर्वर बिजी हो सकता है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा

Important Links

UPTET 2026 – FAQ

Q1. UPTET 2026 परीक्षा कब होगी?

Ans. यूपी टीईटी परीक्षा 02, 03, 04 जुलाई 2026

Q2. UPTET पास करना जरूरी है?

Ans. हाँ, शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है

Q3. UPTET Exam मे कितने पेपर होते हैं?

Ans. 2 पेपर (Paper 1 और Paper 2)

Q4. Negative marking है?

Ans. नहीं UPTET 2026 मे नेगेटिव मार्किंग नहीं है।