उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में कुल 722 सिपाही पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह एक बहुत ही अच्छा अवसर है।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 – संक्षिप्त विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही है और इसमें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती बोर्डUPSSSC
पद का नामExcise Constable (आबकारी सिपाही)
विज्ञापन संख्या08-Exam/2026
कुल पद722
कार्य क्षेत्रउत्तर प्रदेश
आवेदन मोडOnline

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होकर 24 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर लें।

  • Application Start – 04/06/2026
  • Application last date – 24/06/2026
  • Fee payment last date – 24/06/2026
  • Form correction last date – 01/072026

Application fees

इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क बहुत कम रखा गया है जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें।

वर्गशुल्क
General / OBC / EWS₹25
SC / ST₹25

Age Limit

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष

Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है।

Physical Eligibility

इस भर्ती में चयन के लिए शारीरिक मानक भी जरूरी हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है।

  • पुरुष ऊंचाई – 167.6 सेमी
  • महिला ऊंचाई – 152 सेमी
  • सीना (पुरुष) – 80-85 सेमी

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण शामिल है।

  • Shortlisting PET 2025 Scorecard
  • Written Exam 
  • Skill Test 
  • Medical Exam 
  • Document Verification

UPSSSC Excise constable Recruitment Online Form 2026 (How to Apply)

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • PET Registration Number और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से ₹25 शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को चेक करके फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

Important Links

FAQ

Q1. आवेदन कब से शुरू होगा?

Ans. आवेदन 04 जून 2026 से शुरू होगा।

Q2. योग्यता क्या है?

Ans. 12वीं पास।

Q3. चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. लिखित परीक्षा + शारीरिक टेस्ट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकशन

Q4. फीस कितनी है?

Ans. सभी कैटेगरी के लिए ₹25